Spread the love

शिमला। राजधानी शिमला में शुक्रवार शाम को झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। प्रशिमला में झमाझम बरसे बादल, कई जिलों में अंधड़, गर्मी से मिली राहतदेश के कई जिलों में अंधड़ के साथ बादल बरसे। मैदानी जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, अंधड़ और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 13 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 14 मई से प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है।

शुक्रवार को सुबह से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। शाम को बादल उमड़ने के साथ ही शिमला सहित सोलन, नालागढ़, नाहन में अंधड़ के साथ बारिश हुई। शिमला में कुछ देर ओलावृष्टि भी हुई। मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम में हल्की ठंडक हो गई है। मौसम में आए इस बदलाव से गर्मी से कुछ राहत मिली है। गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 5.4, कुकुमसेरी में 6.1, कल्पा में 9.2, मनाली में 7.3, शिमला में 14.8, सोलन में 17.8, मंडी में 17.4, चंबा में 17.1, कांगड़ा में 21.4, बिलासपुर में 20.2, नाहन में 20.9, धर्मशाला में 21.0, ऊना में 21.6, धौलाकुआं में 22.3 और पांवटा साहिब में 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र अधिकतम तापमान

ऊना 38.2

नेरी 37.9

बिलासपुर 36.5

धौलाकुआं 34.9

बरठीं 34.8

कांगड़ा 33.4

नाहन 33.2

चंबा 30.5

हमीरपुर 30.3

सोलन 30.0

धर्मशाला 28.8

मनाली 25.1

शिमला 24.3

By admin

Leave a Reply