Spread the love

चंबा| कांगडा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर देश की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चार सौ सीटें जीतने के बड़े-बड़े दावे उसके अहंकार को दर्शाते हैं, जो कि मतदाता का अपमान है। वह गुरुवार को डलहौजी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा भी हवा हवाई हो गया है। उन्होंने कहा कि वादे करना भाजपा का रिवाज बन गया, लेकिन कांग्रेस पार्टी जो वादे करती है उसे पूरी तरह निभाती भी है।

उन्होंने कहा कि चंबा में जीत हासिल करने के बाद यहां पर इंडस्टरी, टूरिज्म के लिए एडवेंचर टूरिज्म, मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल, रोपवे व हेलिपैड आदि सुविधाओं से वंचित सुविधाओं को आगे लाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में चंबा-चुवाड़ी, होली-उतराला व चैहणी सुरंग को धरातल पर उतारने को लेकर पूरे प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया व पूर्व विधायक आशा कुमारी भी मौजूद रहीं।

सांसद मुकुल वासनिक के बोल आनंद शर्मा हैं मजबूत प्रत्याशी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि कांग्रेस ने कांगड़ा चंबा में आनंद शर्मा के रूप में एक मजबूत और राजनीति में परिपक्व प्रत्याशी दिया है जो कांगड़ा चंबा की आवाज को सदन में मजबूती से उठाने की क्षमता रखते हैं। मुकुल वासनिक गुरुवार को ज्वाली विधानसभा हलके के नगरोटा सूरियां में आनंद शर्मा के पक्ष में वोट मांग रहे थे। इस अवसर पर हिमाचल क्षेत्रीय पार्टी गठबंधन ने भी कांग्रेस के पक्ष में समर्थन करते हुए अपने लोकसभा प्रत्याशी डा. संजीव गुलेरिया का नामांकन वापस लेने का ऐलान किया।

पार्टी गठबंधन व नव भारत एकता दल के अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा व उनका प्रत्याशी डा. संजीव गुलेरिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने की। मुकुल ने कहा कि मोदी ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन दस साल बाद, ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने या उनकी सरकार ने उन वादों को पूरा करने के लिए कोई वास्तविक प्रयास ही नहीं किया।

By admin

Leave a Reply