शिमला/ कुल्लू| बुधवार को शिमला में दिन भर धूप खिली रही। शाम के समय शहर में बादल छाए। धर्मशाला में हल्की बूंदाबांदी के साथ 10 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।14 से 16 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार शाम तक मंडी में पांच, शिमला में चार और कांगड़ा में तीन सड़कों पर आवाजाही बंद रही। बिलासपुर, चंबा और कांगड़ा में एक-एक पेयजल योजना और चंबा में पांच, कांगड़ा में तीन और मंडी में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहा। मंगलवार रात को बैजनाथ में 32, पांवटा साहिब में 18, रेणुका-ददाहू में 16 और पालमपुर-नाहन में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
