Spread the love

ऊना| हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर आक्रामक प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को यह बताना चाहिए कि ऑपरेशन लोटस का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि किसने ऑपरेशन लोटस शुरू किया और भाजपा ने जो सरकार तोडऩे का प्रयास किया, उसमें मुंह की खानी पड़ी। भाजपा को 14 प्रतिशत लोकसभा के चुनाव में वोट कम पड़े। छह उपचुनाव कांग्रेस ने बड़े मार्जिन के साथ जीते। भाजपा ने प्रदेश की जनता पर नौ उपचुनाव थोपे। इसके लिए भाजपा को आत्ममंथन व आत्म चिंतन करते हुए जनता से माफी मांगनी चाहिए।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार मजबूत हो गई है, प्रदेश की सरकार को जनता ने जो जनमत 2022 में दिया था, वही जनमत 2024 में हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो वादे किए हैं, उनका पूरा करने के लिए काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास को हर क्षेत्र में किया जा रहा है। भाजपा का एजेंडा झूठ फैलाना हो गया है।

आत्ममंथन करे भाजपा

मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता जिला ऊना में बैठक कर रहे हैं, उनका स्वागत है, लेकिन अच्छा होगा कि भाजपा अपने अंदर झांक करके देखे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पेंशन दी गई है ,महिलाओं को 1500 रुपए दिए जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा के नेताओं को ऊना में ही ऐसी महिलाओं व कर्मचारियों के साथ मिलना चाहिए, जिन्हें 1500 मिल रहा है और पेंशन मिलनी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान केंद्र की से कोई प्रदेश को आर्थिक मदद नहीं आई।

By admin

Leave a Reply