Spread the love

शिमला। सामान्य आयोग को कानूनीजामा पहनाने की मांग के समर्थन में देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर, मदन ठाकुर और दीपक चौहान को 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। धर्मशाला पुलिस ने भी इनके खिलाफ आइपीसी की धारा-307 के तहत मामला दर्ज किया है।इस मामले में इन तीनों की दोबारा गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने इन्हें धर्मशाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में आठ अन्य कार्यकर्ताओं को भी न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस इन सभी के खिलाफ 47, 148, 149, 341, 353, 332, 307 आइपीसी व तीन पीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। रैली की फुटेज में कार्यकर्ताओं की पहचान के बाद यह कार्रवाई की गई है।

क्या है मामला

सामान्य आयोग को कानूनीजामा पहनाने की मांग के समर्थन में बीते बुधवार को राजधानी शिमला में देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण संगठन के आह्वान पर उग्र प्रदर्शन हुआ था। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। शिमला में धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया था।

प्रदर्शन के दौरान कई पोस्टर व बैनर भी फाड़े गए व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस ने पहले इस मामले में तीन आरोपितों रुमित ठाकुर, मदन ठाकुर और दीपक चौहान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 18 व 19 मार्च को आठ अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। पहले कोर्ट ने इन आरोपितों को पुलिस रिमांड पर भेजा था। अब इन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By admin

Leave a Reply