शिमला । मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में दो जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में बारिश से भूस्खलन और जलभराव की मुश्किलें पेश आ सकती हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान दोनों जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने शिमला और सिरमौर जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों को नदी और नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अनुसार दोनों जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिला है।
सबसे न्यूनतम तापमान केलांग में 11.8 और ऊना में सबसे ज्यादा 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है। अब तक सबसे ज्यादा 11 एमएम बारिश धर्मशाला में दर्ज की गई है, जबकि बैजनाथ में 10, जोगिंद्रनगर में नौ, डलहौजी में छह और गोहर में पांच एमएम बारिश दर्ज हुई है।
