Spread the love

शिमला | मौसम विभाग ने हिमाचल में बर्फबारी की भविष्यवाणी कर दी है। प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 29 अक्तूबर को मौसम के करवट बदलने की आशंका जताई है और इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की आशंका है। हालांकि हिमाचल में बिना बारिश के भी पारा तेजी से लुढक़ रहा है। ज्यादातर इलाकों में सूखी ठंड महसूस की जा रही है। ताबो में बीते 24 घंटे के दौरान पारा शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

यहां रात का तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कुकुसमेरी में 1.4 डिग्री, केलांग में 3.7, सियोबाग 7.8, सोलन 9.5 डिग्री और रिकांगपिओ 9.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। शिमला, पालमपुर हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और धर्मशाला में रात के तापमान में बड़ा अंतर अब नजर आ रहा है। इन क्षेत्रों में दो डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की कमी न्यूनतम तापमान में देखने को मिली है। शिमला में तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

न्यूनतम तापमान

शिमला 12.6, सुंदरनगर 9.7, भुंतर 8.4, कल्पा 7.2, धर्मशाला 14.5, ऊना 11.8, नाहन 18.0, केलांग 3.7, पालमपुर 11.0, सोलन 9.5, मनाली 6.9, कांगड़ा 13.4, मंडी 13.1, बिलासपुर 13.7, हमीरपुर 13.4, चंबा 11.7, कुफरी 12.7, कुकुमसेरी 1.4, भरमौर 12.5, धौलाकुआं 17.3 डिग्री सेल्सियस

By admin

Leave a Reply