शिमला | हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए युवा आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। आवेदन के लिए 31 अक्तूबर अंतिम तिथि तय की गई है। बताया जा रहा है कि पिछले पांच दिन से साइट में दिक्कत चल रही है। इससे आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। रोजाना युवा लोकमित्र केंद्रों और साइबर कैफे में आवेदन के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन साइट नहीं चलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बार-बार साइट हैंग होने से युवाओं को परेशानी आ रही है। लोकमित्र केंद्र प्रभारी अंकित कुमार, सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों युवा पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने उनके पास आ रहे हैं, मगर साइट न चलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
पांच दिन से साइट हैंग हो रही
