Spread the love

शिमला | हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इस दीपावली अच्छा कारोबार किया है। निगम की वित्तीय स्थिति में इससे मदद मिलेगी। साल में यह मौका ऐसा होता है,जब निगम बेहतर कमाई करता है मगर माना जा रहा है कि इस बार निगम की कमाई पहले से ज्यादा हुई है। क्योंकि उसने न केवल अपनी बस सेवा को इस दौरान बढ़ाया है बल्कि स्पेशल बसें चलाकर लोगों को सहूलियत भी दी है। जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में एचआरटीसी की अच्छी कमाई रोजाना हो रही है। लगभग अढ़ाई करोड़ रुपए रोजाना निगम की आमदनी हो रही है। पिछले एक दिन व बुधवार की बात करें तो दो करोड़ 70 लाख रुपए तक की उसकी इनकम गई है, क्योंकि उसने प्रदेश से बाहर चंडीगढ़ व दिल्ली के लिए 155 स्पेशल बसें भेजी हैं।

ऐसे में निगम का कारोबार यूं ही चलता है, तो अगले एक या दो महीने तक उसको राहत रहेगी। हालांकि अभी भी वित्तीय कठिनाइयों से वह बाहर नहीं निकल पाएगा मगर फिर भी कुछ राहत रहेगी। एचआरटीसी के कर्मचारियों को मंगलवार को वेतन जारी हुआ है और उनकी डीेए भी दे दिया गया है। इसके साथ पेंशन भी जारी करने की बात कही जा रही है। बसों के संचालन की बात करें, तो बुधवार को भी दीपावली से एक दिन पहले एचआरटीसी की विशेष बसें चंडीगढ़ व दिल्ली को भेजी गई हैं वहीं बद्दी से भी सेवाएं चली हैं। बद्दी क्योंकि इंडस्ट्रीयल एरिया है लिहाजा वहां से प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए युवा आते हैं, जो वहां पर रोजगार कर रहे हैं। अब गुरुवार को दीपावली के मौके पर दोपहर में क्योंकि एचआरटीसी के कर्मचारी भी घर जाएंगे लिहाजा इन बसों के पहिए जम जाएंगे।

By admin

Leave a Reply