Spread the love

शिमला | पूर्व मुख्यमंत्री में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि इंडी ब्लॉक हिमाचल की तरह झारखंड के लोगों को भी ठगने की तैयारी कर रहा है। हिमाचल की तरह झारखंड के विधानसभा आम चुनाव में कांग्रेस और अन्य दलों के समूह इंडी गठबंधन ने अपनी गारंटियों का पिटारा फि र से खोल दिया है। जिस तरह कांग्रेस ने हिमाचल में झूठी गारंटियों के दम पर प्रदेश के लोगों को ठगा था, उसी तरह से अब झारखंड में भी विधानसभा के चुनाव में गारंटियों के दम पर लोगों को बरगलाना चाहती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा हिमाचल में दी गई झूठी गारंटियों की वजह से पूरे देश में कांग्रेस के गारंटी मॉडल की किरकिरी हुई है। अब तो हिमाचल में कांग्रेस के नेता प्रदेशवासियों का सामना भी नहीं कर पा रहे हैं।

हिमाचल में पूर्व सरकार द्वारा लोगों के इलाज के लिए हिमकेयर जैसी योजना चलाई गई थी, लेकिन सुक्खू सरकार ने इस योजना का बंटाधार कर दिया और अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत इंडिया ब्लॉक के नेता झारखंड के लोगों को 15 लाख का इलाज फ्री देने का झांसा दे रहे हैं। कांग्रेस के आला कमान को सबसे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री से यह पूछना चाहिए कि उन्होंने हिम केयर जैसी जीवनदायी योजना का बंटाधार क्यों किया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हरियाणा की तरह ही झारखंड की जनता इंडी गठबंधन को जवाब देगी। हिमाचल में सुक्खू सरकार ने जो भी किया है, वह पूरा देश जानता है।

By admin

Leave a Reply