परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने शिमला से PGI तक परिवहन सेवा के टैम्पू ट्रेवेलर किया रवाना लोगों को चंडीगड़ PGI अस्पताल पहुंचने में कोई असुविधा न हो इसके लिए परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने शिमला विधानसभा से टैम्पू ट्रेवेलर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ये पहली मर्तबा है कि इस तरह की परिवहन सेवा शुरू की गई है आपको बता दें ये टैम्पू ट्रेवेलर सुबह साढ़े पांच बजे IGMC गेट से रवाना होगा इसका रुट मल्याणा, और भट्टाकुफर होते हुए पुराने बस अड्डे तक होगा यहां से ये टैम्पू ट्रेवेलर चंडीगड़ PGI पहुंचेगा ये बात भी बताते चलें टैम्पू ट्रेवेलर सायं 4 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर सायं साढ़े 7 बजे फिर शिमला पहुंचेगा।
