सेब कार्टन की दरें (रुपये में)
कार्टन का ब्योरा वर्ष 2021-22 वर्ष 2022-2023 वृद्धि प्रतिशत
सफेद कार्टन 20 किलो 68.67 75.65 10.16
सफेद और ब्राउन कार्टन 20 किलो 64.51 71.71 11.16
ब्राउन डबल वर्जन कार्टन 20 किलो 60.13 66.78 12.71
सफेद 10 किलो कार्टन 46.62 52.40 12.40
सफेद और ब्राउन दस किलो कार्टन 43.72 50.43 15.35
कल से खुलेंगे 250 सेब खरीद केंद्र
हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में बागवानों से मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीदने के लिए 15 जुलाई से 250 खरीद केंद्र खुलेंगे। राज्य सरकार की दो एजेंसियां हिमफेड और एचपीएमसी बागवानों से सी श्रेणी का सेब खरीदेंगी। हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने बताया कि 15 जलाई से सेब खरीद केंद्र खोलने शुरू कर देंगे। सरकार ने अभी सेब खरीद मूल्य भी चालू सीजन के लिए निर्धारित करना हैं। पहले चरण में कम ऊंचाई वाले सेब उत्पादक क्षेत्रों में फल खरीद केंद्र खोले जाने हैं।
