Spread the love

मंडी | हिमाचल प्रदेश के मंडी में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप शाम पांच बजकर 15 मिनट पर आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर नीचे मापा गया। इस दौरान पलभर के एक झटके से लोग सहम गए और घरों से बाहर की ओर निकल गए। हालांकि, इस भूकंप से किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान होने की सूचना नहीं है। गत वर्ष दिसंबर माह में देर रात्रि को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भी भूकंप की रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई थी। इस दौरान भी केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। वहीं अब दोबारा भूकंप की तीव्रता 3.4 और गहराई पांच किलोमीटर रही है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से एक संवेदनशील राज्य है। इसे सिस्मिक जोन 4 और 5 में रखा गया है, जो कि भूकंप के दृष्टिकोण से उच्च जोखिम वाले क्षेत्र माने जाते हैं। राज्य के कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी जिले विशेष रूप से भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश की जियोग्राफिकल कंडीशन के हिसाब से देखें तो भूकंप सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। मंडी, चंबा, कांगड़ा, लाहौल और कुल्लू भूकंप के मामले में अति संवेदनशील क्षेत्र में शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply