Spread the love

शिमला | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कांगड़ा प्रवास में गुरुवार को खराब मौसम बाधा बन गया। मुख्यमंत्री का दोपहर बाद 3:30 पर हेलिकॉप्टर के माध्यम से धर्मशाला जाने का कार्यक्रम था, लेकिन हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। अब मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह धर्मशाला रवाना होंगे। इससे पहले कांगड़ा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली से शिमला पहुंच गए थे। गुरुवार को मुख्यमंत्री दोपहर बाद तक सचिवालय में मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुक्खू शीतकालीन प्रवास पर कांगड़ा जिला के धर्मशाला जा रहे हैं। उनका कांगड़ा प्रवास 16 जनवरी से शुरू होना था। जो अब एक दिन आगे बढ़ गया है। गौरतलब है कि कांगड़ा प्रवास का चलन कांग्रेस सरकार ने ही शुरू किया था। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा प्रवास की शुरूआत की थी और उन्होंने ही बाद में धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी बनाने का फैसला भी किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब शुक्रवार से कांगड़ा में मौजूद रहेंगे। इस दौरान राज्य सरकार का कामकाज धर्मशाला से ही चलेगा। कांगड़ा जिला के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास विकास कार्य का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस बीच वे एक दिन के लिए मनाली भी जाएंगे। 25 जनवरी तक मुख्यमंत्री कांगड़ा जिला के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता का दरबार भी लगाएंगे। जबकि पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर 25 जनवरी को बैजनाथ में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। जबकि इसके बाद वे 26 जनवरी को शिमला लौट आएंगे और यहां रिज पर आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।

By admin

Leave a Reply