Spread the love

Sakat Chauth 2025 Wishes: हर वर्ष माघ मास की चतुर्थी तिथि को सकट का पर्व मनाया जाता है, इस साल 17 जनवरी 2025 को सकट का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, तरक्की, खुशहाली और संकटों के निवारण के लिए रखा जाता है, जो माता सकट की पूजा को समर्पित है।

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक सकट के पर्व में भगवान गणेश का पूजन भी किया जाता है, उनके आशीर्वाद से संतान के जीवन की सभी विघ्न बाधाएं दूर होती हैं। यदि सच्चे भाव से सकट चौथ पर गजानन उपासना की जाए, तो जीवन में सुख और समृद्धि का वास होता है। यह पर्व नवविवाहिता के लिए और भी खास माना गया है, कहा जाता है कि अगर नवविवाहिता सकट का उपवास रखती हैं, तो संतान प्राप्ति के योग का निर्माण होता है।

भारत में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से यह व्रत किया जाता है, यहां सभी महिलाएं किसी एक घर में एकत्रित होकर सकट व्रत की कथा सुनती हैं, साथ ही सभी एक दूसरे को इस पर्व की शुभकामनाएं भी देती हैं, ऐसे में आप यहां दिए गए खूबसूरत संदेशों के माध्यम से अपनी सहेली और परिवार की सभी महिलाओं को सकट के पर्व की शुभकामनाएं दे सकती हैं।

कर दो हमारे जीवन से दुःख दर्दों का नाश,
चिंतामन कर दो कृपा पूरण सबके काज..
सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

धरती पर बारिश की बूंदे बरसे, आपके ऊपर अपनों का प्यार बरसे,
गणेश जी से बस यही दुआ है, आप खुशी के लिए नहीं, खुशी आपके लिए तरसे
सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

अपने चरणों से लगा के मेरे गम को दूर कर दो,
जुदा ना हो पाए आपसे कभी इतना मजबूर कर दो,
मेरी नस-नस में बस जाए नाम आपका मेरे ईश्वर,
किसी को ना देखूं आपके सिवा मुझे इतना मजबूर कर दो
सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

हे गणपति प्यारे, भोलेनाथ की आंखों के तारे
मेरी आंखों में बसी आपकी सुंदर मूरत
किरणों जैसे चमके आपकी प्यारी सूरत
सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

By admin

Leave a Reply