Spread the love

चंडीगढ़ | हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और गायक रॉकी मित्तल उर्फ जयभगवान पर गैंगरेप का केस दर्ज करवाने वाली पडि़त महिला पहली बार सामने आई। पडि़त महिला ने वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया है। महिला ने कहा कि उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता महिला ने खुद सामने आकर वीडियो जारी किया। उसने कहा कि तीन जुलाई, 2023 की रात को हिमाचल के कसौली में मेरे साथ गलत किया गया। वे मुझ पर हावी थे और अपनी उम्र का भी ख्याल नहीं किया। डेढ़ साल से मुझे धमकियां मिल रही हैं। लोग मुझे गलत बता रहे हैं। मेरी गवाह पूनम को धमकाकर झूठा बयान दिलवाया गया। घटना के दिन वह रूम में मौजूद थीं।

वे लोग उसे भी डरा रहे हैं। मैं जल्दी सारे सबूतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगी। उक्त महिला ने देशवासियों, महिला आयोग और पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी पहचान और पता गोपनीय रखा जाए, क्योंकि उसकी जान को खतरा है। वे लोग जब मेरी सहेली का पता निकाल सकते हैं, तो मेरा भी निकाल सकते हैं। महिला ने वीडियो जारी कर कहा कि मैं दिल्ली की हूं। आप सभी से अपना दर्द साझा करना चाहती हूं। आपको बताना चाहती हूं, मेरे साथ बीती एक घटना के बारे में। जो मेरे साथ हुआ, उसे सोचने पर भी मरने का मन करता है। मेरे साथ जो बीती है, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती। मेरे साथ बहुत गलत हुआ। मेरे साथ दो लोगों ने तीन जुलाई, 2023 की रात को कसौली में गलत काम किया। उन पर हैवानियत सवार थी। उन्होंने अपनी उम्र का भी ख्याल नहीं किया।

By admin

Leave a Reply