Spread the love

शिमला/कांगड़ा । अश्विन नवरात्र मेले के पहले प्रदेश के तीन शक्तिपीठों में दिन भक्तों ने मईया के चरणों में 22 लाख 37 हजार 732 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। वहीं, मंदिर न्यास श्रीनयनादेवी में भक्तों द्वारा चढ़ाया गया चढ़ावा बताने से मनाही कर दी गई है। मंदिर अधिकारी को भी चढ़ावा बताने पर रोक लगा दी गई है।

बज्रेश्वरी मंदिर में पांच हजार ने नवाया शीश

कांगड़ा स्थित बज्रेश्वरी देवी मंदिर में पहले नवरात्र पर तीन लाख 14 हजार 556 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर अधिकारी अशोक पठानिया ने बताया कि नवरात्र मेले के दूसरे दिन पांच हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेका।

चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम

चामुंडा देवी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के दूसरे दिन मंगलवार को चार हजार श्रद्धालुओं ने मईया के चरणों में शीश नवाया। चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा बेहतर प्रबंध किए गए हैं।

ज्वालामुखी मंदिर में साढ़े सात लाख रुपए दान

ज्वाला जी मंदिर में पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में सात लाख 52 हजार 276 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर अधिकार मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पांच हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

चिंतपूर्णी मंदिर में 13 हजार भक्त नतमस्तक

चिंतपूर्णी मंदिर में पहले नवरात्र पर 11.70 लाख का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। अश्विन नवरात्र मेले के दूसरे दिन मंगलवार को 13 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं।

श्रीनयनादेवी मंदिर में चढ़ावा बताने पर मनाही

श्रीनयनादेवी मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए नकद चढ़ावे को बताने से मनाही कर दी गई है। नवरात्र मेले के दूसरे दिन मंगलवार क दस हजार श्रद्धालुओं ने मईया के चरणों में शीश नवाया। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइनें लगनी शुरू हो रही हैं।

By admin

Leave a Reply