कांगड़ा । विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां के लुदरेड में रविवार सुबह एक युवक ने चाकू मारकर अपने चाचा अशोक कुमारकी हत्या कर दी। हत्या का कारण पिछले लंबे समय से चला आ रहा जमीनी विवाद बताया जा रहा है। आरोपी ने चाचा पर चाकू से आठ वार किए। इसके चलते चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे टांडा अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी लुदरेड के रूप में हुई है। वहीं, हत्या के आरोपी भतीजे सुखविंद्र सिंह (26) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह 8 बजे इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि अशोक कुमार के साथ आरोपी के परिवार का जमीनी विवाद को लेकर विवाद था। अशोक कुमार अपने दो भाइयों के साथ ही रहता है। हाल ही में सरकारी योजन के तहत उनका नया मकान का निर्माण किया था। अशोक कुमार अपनी दो बेटियां और पत्नी के साथ यहीं रह रहा था। हत्या करने के पीछे कारण जमीनी विवाद बताया का रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्यारोपी के परिवार को हाल ही में फोरलेन में जमीन आने पर मुआवजा भी मिला था। जमीनी विवाद को लेकर दोनों परिवारों में 2 माह पहले भी झगड़ा और कहासुनी हुई थी और इस दौरान भी पुलिस में शिकायत पहुंची थी। इसी दौरान दोनों पक्षों का पुलिस ने मेडिकल भी करवाया था।
