शिमला | रविवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी नए अध्यक्ष विनय कुमार ने पदभार ग्रहण किया। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत मंत्री, कांग्रेसी विधायक व अन्य नेता मौजूद रहे। निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उन्हें औपचारिक रूप से प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी। वहीं, प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि विनय कुमार संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेंगे। वह कड़ी मेहनत कर संगठन को मजबूत करेंगे, जिससे आगामी चुनाव में सरकार बनाने में मदद होगी। इसके साथ ही उन्होंने संगठन में देरी के सवाल पर कहा कि संगठन की देरी हमारी वजह से नहीं हुई। कई बार हमने यह बात हाईकमान तक पहुंचाई। हाईकमान ने ही इसमें विलंब किया।

