Spread the love

मंडी | मंडी में डिप्टी सीएम ने जन संकल्प के मंच से प्रदेश के बिगड़ैल अधिकारियों को सीधा करने का प्रण लिया है। सुक्खू सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित जन संकल्प कार्यक्रम में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के निशाने पर अफसरशाही रही है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी रात के अंधेरे में भाजपा नेताओं से गलबहियां कर रहे हैं, उनको रात के अंधेरे में ही नेस्तानाबूद कर दिया जाएगा। उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी मंच से ही सलाह दी कि तीन सालों से जो चल रहा है, उसको बदला जाना चाहिए और सुक्खू जी को भी डंडा हाथ में लेकर बिगड़ैल अधिकारियों को सीधा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप काम रना होगा। मुकेश यहीं नहीं रुके और यहां तक कह दिया क साजिशें रचने वालों को नेस्तानाबूद कर दिया जाएगा। मुकेश को निपटाने वाले नेस्तानाबूद कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब रगडऩे का समय आ गया है और जो साजिशें कर रहे हैं, उनको रगड़ दिया जाना चाहिए। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन वर्षों की उपलब्धियां ऐतिहासिक हैं, क्योंकि ये उपलब्धियां केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर हुए वास्तविक कार्यों का परिणाम हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, सांस्कृतिक संरक्षण व संवर्धन, बुनियादी ढांचा विकास, रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि तथा बागबानी क्षेत्रों में, जो कदम उठाए गए हैं, वे हिमाचल प्रदेश की निरंतर प्रगति और समग्र विकास को दर्शाते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जो निर्णय और नीतियां लागू की हैं, वे न केवल प्रदेश में परिवर्तन ला रही हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक रूप से सराही जा रही हैं। यह सरकार कागजों पर नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर काम कर रही है और आगामी वर्षों में विकास की यह गति और अधिक तेज होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भाजपा के नेता दिल्ली से हिमाचल के हकों को रोकने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हकों की लड़ाई लड़ रही है।

By admin

Leave a Reply