शिमला। हिमाचल प्रदेश में माैसम करवट बदलने वाला है। राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। कुछ भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं राज्य में शीतलहर का असर लगातार जारी है। शिमला सहित प्रदेश के 17 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से चारा स्थानों पर पारा माइनस में है। ताबो का रात का तापमान माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बरठीं, हमीरपुर व मंडी में शीतलहर दर्ज की गई है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.5, सुंदरनगर 2.5, भुंतर 1.8, कल्पा-3.2, धर्मशाला 6.2, ऊना 5.0, नाहन 5.7, पालमपुर 3.5 , सोलन 1.8, मनाली 2.6, कांगड़ा 5.0, मंडी 3.2, बिलासपुर 5.0, हमीरपुर 2.6, जुब्बड़हट्टी 6.3, कुफरी 1.8, कुकुमसेरी -6.9, नारकंडा 0.1, रिकांगपिओ -0.1, सेऊबाग 1.0, बरठीं 1.9, चाैपाल 3.3, कसाैली 6.5, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 7.4, देहरा गोपीपुर 6.0, ताबो -10.0 व नेरी में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
