Chandigarh: घरेलू गैस सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और संभावित गैस संकट से निपटने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Services Maintenance Act – ESMA) लागू कर दिया है।
सरकार का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराना और बाजार में हो रही अवैध जमाखोरी तथा कालाबाजारी को रोकना है।
प्राथमिक सेक्टर को मिलेगी प्राथमिकता
सूत्रों के अनुसार, ईएसएमए लागू होने के बाद एलपीजी और अन्य ईंधनों की आपूर्ति में प्राथमिक सेक्टरों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत अस्पताल, स्कूल, सरकारी संस्थान और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों को गैस की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती
सरकारी सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।
