टाइम्स हिमाचल (हेम)
हिमाचल में व्यवसायिक सिलेंडर ख़त्म होने के कगार पर है जिससे होटलों और उद्योगों को भारी संकट से गुजरना पड़ सकता है। वैश्विक परिस्थितियों का भारत पर भी असर पड़ रहा है और हिमाचल प्रदेश में भी गैस और तेल के लिए आने वाला समय संकट भरा हो सकता है। ईरान के साथ इस्राइल और अमेरिका युद्ध और मिडईस्ट के तनाव के कारण यह स्थिति बन रही है। हिमाचल में तो व्यवसायिक सिलेंडर का स्टॉक ख़त्म हो रहा है और नई सप्लाई नहीं आ रही है। इतना ही नहीं घरेलू सिलेंडर की बुकिंग पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं। बुकिंग एप पर जाकर भी बहुत लोग शिकायत कर रहे हैं कि बुकिंग नहीं हो पा रही है। इधर 25 दिनों के बाद ही बुकिंग का नियम भी परेशानी में डाल सकता है। होटल और उद्योगों में सप्लाई न होने के कारण बंद होने की नौबत आ सकती है।
