Spread the love

टाइम्स हिमाचल (हेम)
भारतीय जनता पार्टी शिमला शहरी विधानसभा के शहरी मण्डल द्वारा दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ की कार्यशाला आयोजन किया गया।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में ‘मुख्य वक्ता’ के रूप में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सूद ने कहा कि दौरान पार्टी के गौरवशाली इतिहास, विचारधारा और अंत्योदय के संकल्प पर विस्तार से नये कार्यकर्त्ता सीखेंगे और यही अभियान संगठन की मजबूती का प्रतीक है।
इस अवसर पर शिमला शहरी मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित , जिला अध्यक्ष केशव चौहान , किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा , प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रमा ठाकुर,संदीप महाजन कार्यक्रम प्रभारी दिग्विजय सिंह सहित मंडल व मोर्चा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply