Spread the love

Times Himachal (हेम)
गया जी रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जब एक चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। चलती रेल में चढ़ते समय यात्री का पैर फिसल गया। और वो पटरी और रेल के बीच में आ गया। दुर्घटना इतनी ख़तरनाक थी कि यात्री के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह से कट गया। दरअसल मृतक का शरीर कोच और प्लेटफॉर्म के बीच बुरी तरह से फंस गया और घसीटता चला गया। रेलवे कर्मियों ने प्लेटफॉर्म तोड़ कर मृतक के कटे शरीर को बाहर निकाला। मृतक की पहचान कामता प्रसाद के रुप में हुई।

By admin

Leave a Reply