शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में लगे नेशनल जूट बोर्ड द्वारा आयोजित सात दिवसीय जूट मेला इनदिनों पर्यटकों ओर स्थानीय लोगो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस मेले में उत्तरी भारत के विभिन्न क्षेत्रों से जूट का सामान बनाने वाले कारीगरों ने हिस्सा लिया है। जिसमे उत्तर प्रदेश, कॉलकाता, हरियाणा, दिल्ली, पटना, गाजियाबाद से कारीगर जूट से बना सामान बेचने लाए है।इस मेले में कुल 25 स्टाल लगाए गए हैं। मेले में जूट के बने बैग, ज्वेलरी और जूट वॉल हैंगिंग आकर्षण का केंद्र है। स्टालों में लगी जूट ज्वेलरी और जूट वॉल हैंगिंग खरीदारों को लुभा रही है। इन स्टालों पर जूट ज्वेलरी 150-200 रूपये में और जूट वॉल हैंगिंग 400-1600 रूपये में बिक रहा है।
इसके अलावा छोटे आभूषण 25-100 रूपये में, जूट से बने बैग 150-500 रूपये, जूट से बनी गुडिय़ां 100-500 रूपये मेें, दरियां 1000-5000 रूपये में बिक रहा है।वहीं मेले के दुकानदारों ने बताया कि जूट फेयर का आयोजन दुसरी बार हो रहा है। पहली बार यह मेला कार्ट रोड़ पर लिफ्ट के स्मीप बनी कार पार्किंग मेें आयोजित किया गया था। उन्होने बताया कि यह मेला नेशनल जूट बोर्ड द्वारा जूट निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भारत के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाता है।उन्होंने बताया कि पहले की अपेक्षा इस बार कारोबार कम है।उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा गयी है इस वजह से भी लोग कम ही खरीदारी कर रहे हैं।श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस मेले का उदेश्य कारीगरों के द्वारा निर्मित जूट उत्पादों की प्रोमोश्न करना है। उन्होने बताया कि इन सभी कारीगरों को पहले नेशनल जूट बोर्ड में रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है, रजिस्ट्रेशन के बाद इन्ह में से कुछ कारीगरों का चयन किया जाता है। चयनीत होने के बाद ही यह कारीगर जूट फे यर में हिस्सा ले सकते हैं।
प्रदर्शनी में आए दुकानदारों का कहना था कि हिमाचल सरकार उनके लिए अच्छा काम कर रही है उन्हें स्टाल निशुल्क दिया गया है। उनकी मांग है कि सरकार उन्हें साल में 2 से 3 बार प्रदर्शनी का मौका दे ।उनका कहना था कि शिमला में उनके जूट के उत्पाद हाथोहाथ बिक जाते है क्यो के यहाँ पर प्लास्टिक बैन है लोग जूट के बैग व अन्य सामान ज्यादा खरीदते है।
