Spread the love

Chandigarh: पंजाब के लोगों को आसानी से इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मान सरकार 100 और नए आम आदमी क्लिनिक खोलने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान 17 मार्च को इन नए क्लिनिकों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही एक सब-डिविजनल अस्पताल भी लोगों को समर्पित किया जाएगा।
यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक पंजाब में 881 आम आदमी क्लिनिक चल रहे हैं और अब 100 नए आम आदमी क्लिनिक मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जनता को समर्पित किए जाएंगे।

By admin

Leave a Reply