टाइम्स हिमाचल (हेम)
प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के बीच बढ़ती हिंसा और अपराध की प्रवृत्ति का एक और खौफनाक उदाहरण सामने आया है।
कोटखाई थाना क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज(एबीवीजीआईईटी) प्रगति नगर में पॉलिटेक्निक के एक छात्र को उसके सात-आठ साथियों ने मिलकर बंधक बनाया और फिर उसके साथ ऐसी हैवानियत की । आरोपियों ने छात्र को एक क्वार्टर केअंदर बंद कर बारी-बारी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी कि अगर कहीं
बताया तो ठिकाने लगा देंगे। यह घटना 13 मार्च की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा शनिवार देर रात को हुआ जब पीडि़त छात्र ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पीडि़त छात्र की पहचान सुजल राणा के रूप में हुई है, जो उक्त कॉलेज में पॉलिटेक्निक का छात्र है।
पुलिस को दी शिकायत में सुजल ने बताया कि 13 मार्च की रात को उसे प्रभात नूगल नाम के एक व्यक्ति ने कर्मा नामक व्यक्ति के क्वार्टर में बुलाया। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि सात-आठ छात्र जमकर शराब पार्टी कर रहे थे। कुछ देर बातचीत के बाद अचानक पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामूली कहासुनी अचानक इतनी बढ़ गई कि वहां मौजूद सभी आरोपियों ने एकजुट होकर सुजल पर हमला बोल दिया। पीडि़त की शिकायत के आधार पर कोटखाई पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 127(2) (अवैध रूप से बंधक बनाना), 115(2) (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 190 (बंधक बनाना), 191(2) (बंधक बनाकर मारपीट), (गाली-गलौज), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 3(5) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी कोटखाई का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही
है। पीडि़त छात्र के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और सबूत जुटाए जा रहे हैं। कमरे में बंद कर बारी-बारी पिटाई
आरोपियों ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे एक कमरे के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद हैवानियत का वो दौर शुरू हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं कीजा सकती। शिकायत के अनुसार, सभी आरोपियों ने बारी-बारी से उसे बुरी तरह पीटा। पीडि़त के चिल्लाने के बावजूद किसी ने उसकी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया।
जान से मारने की धमकी:
इतना ही नहीं, मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देतहुए कहा कि अगर उसने यह घटना किसी को बताई तो उसे ठिकाने लगा दिया जाएगा। डर के मारे सुजल पूरी रात सहमा रहा। किसी तरह जान बचाकर भागा और अगले दिन हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंचा।
शिक्षण संस्थानों पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर शिक्षण संस्थानों में बढ़ती छात्र हिंसा और
अनुशासनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर एक सरकारी इंजीनियरिंगकॉलेज के छात्रावास या आसपास के क्वार्टर में इस तरह शराब पार्टी औरहिंसा की घटना कैसे हो सकती है? प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की निगरानी परभी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
accident
Chandigarh
Crime
Delhi
Himachal
Lifestyle
Mandi
National
Politics
Punjab
Religious
Shimla
Sirmaur
Solan
Sports
प्रदेश में इंजीनियरिंग छात्र की पिटाई, जान से मारने की धमकी
