टाइम्स हिमाचल (हेम)
विधायक हरीश जनारथा ने सतलुज जल आपूर्ति परियोजना का किया शुभारंभ
शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने सतलुज नदी से शिमला शहर के लिए लाई गई महत्वाकांक्षी जल आपूर्ति परियोजना का आज शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रिबन काटकर उद्घाटन किया तथा पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर जल प्रवाह की शुरुआत की। इस अवसर पर मेयर, डिप्टी मेयर, स्थानीय पार्षद ममता चंदेल , अंकुश वर्मा सहित अन्य पार्षदगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
यह परियोजना शिमला शहर वासियों के लिए एक बड़े वरदान के रूप में सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के समाधान की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे भविष्य में शहर के सभी क्षेत्रों में समान रूप से जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक श्रहरीश जनारथा ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद शिमला शहर वासियों को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इस योजना को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री तथा जल प्रबंधन विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनकी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह परियोजना सफल हो पाई है।
उन्होंने कहा कि यह योजना शिमला के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है, जो शहर के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
accident
Chandigarh
Crime
Delhi
Himachal
Lifestyle
Mandi
National
Politics
Punjab
Religious
Shimla
Sirmaur
Solan
Sports
विधायक जनारथा ने सतलुज जल आपूर्ति परियोजना का उद्घाटन, ऐतिहासिक क़दम
