टाइम्स हिमाचल (हेम)
पंचायत चुनाव को लेकर मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत नवगठित ग्राम पंचायत सनेहड़ बनने से पहले ही खत्म कर दी गई है. प्रदेश सरकार ने 10 मार्च को ग्राम पंचायत कुन्नू और डलाह के दो वार्डों को काटकर सनेहड़ पंचायत के गठन की अधिसूचना जारी की थी. कुछ लोगों ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई और चार दिन बाद ही यानी 14 मार्च को इस पंचायत को डिनोटिफाई कर दिया गया.
पंचायत के डिनोटिफाई होने से आहत ग्रामीणों ने आज डीसी मंडी अपूर्व देवगन को ज्ञापन सौंपकर इस पंचायत को फिर से गठित करने की मांग उठाई है. ग्राम पंचायत डलाह के पूर्व प्रधान हेमंत कुमार ने बताया कि 1651 लोगों के कहने पर नई पंचायत का गठन किया गया था. ये सभी लोग 2019 से नई पंचायत की लड़ाई लड़ रहे थे. अब जाकर सफलता मिली थी लेकिन सरकार ने चंद लोगों के पीछे सैंकड़ों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके ठीक नहीं किया है.ग्राम पंचायत कुन्नू के पूर्व उप प्रधान अविनाश कटोच ने कहा कि ग्रामीणों में सरकार के इस निर्णय के प्रति भारी रोष है. सरकार के पास अभी भी दो दिनों का समय है. यदि सरकार इन दो दिनों में पंचायत के पुर्नगठन की अधिसूचना जारी नहीं करती है तो फिर ग्रामीण अपना हक पाने के लिए मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह पंचायत सैंकड़ों लोगों की सुविधा के साथ जुड़ा हुआ विषय है.
accident
Chandigarh
Crime
Delhi
Himachal
Lifestyle
Mandi
National
Politics
Punjab
Religious
Shimla
Sirmaur
Solan
Sports
Uttar Pradesh
सुक्खू सरकार ने बनाने के चार दिन बाद ही सनेहड़ पंचायत को किया डिनोटिफाई, भड़के लोग बोले- कोर्ट जाएंगे
