Spread the love

टाइम्स हिमाचल (हेम)
राष्टीय देवभूमि पार्टी ने हिमाचल में तीसरे विकल्प के लिए दिनरात एक करते हुए ताबड़तोड़ जनअभियान शुरु किया है। इसी के चलते सिराज के बालीचौकी में और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस से छिटक कर लगभग 50 परिवारों ने एक साथ राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है । पार्टी राष्टीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में इन दोनों दलों से लोग रुष्ठ हो चुके हैं। जनता परेशान है और अब हमारी पार्टी को समर्थन के लिए खुलकर लोग आगे आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके जो भी विधायक बनेंगे वो पेंशन नहीं लेंगे और इस रिवाज को बदला जाएगा।

By admin

Leave a Reply