मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धर्मकोट के ग्राम बजेके में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े क्रांतिकारी कदम पर स्कूल ऑफ एमिनेंस का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि लगभग ₹19.76 करोड़ की लागत से बनने वाला यह आधुनिक विद्यालय गांव के बच्चों के लिए बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का द्वार साबित होगा। उन्होंने कहा कि साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, खेल का मैदान और JEE-NEET की फ्री कोचिंग जैसी सुविधाओं से आज प्रदेश के सरकारी स्कूलों की छवि बदल रही है। अब सिर्फ अमीर ही अच्छी शिक्षा के हक़दार नहीं हैं। हमारी सरकार हर बच्चे को समान अवसर देने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
