टाइम्स हिमाचल (हेम)
हिमाचल प्रदेश के शिमला में सीएम सुखविंदर सिह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे पर हमला करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, वहीं, अब मंगलवार को मुख्य आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली गई है. ढली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान पर हमले के मुख्य आरोपी मनीश वर्मा (46) ऊर्फ मनु निवासी गाँव जघेड़ी, ठियोग, के रूप में में हुई है. आरोपी वर्तमान में चकदेहल भट्टाकुफर में रहता है.
आरोपी मन्नू प्रॉपर्टी डीलर और ठेकेदारी का काम करता है और जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी मन्नू ही इस पूरे अपराध का मास्टरमाइंड था. उसने पीड़ित आर्यन की दैनिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी तथा उसकी दिनचर्या, आने-जाने के समय और स्थानों की पूरी जानकारी जुटाकर योजनाबद्ध तरीके से अपहरण की साजिश रची. आरोपी ने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी. छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार एवं 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. आरोपी मनु एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है. हालांकि, अब तक वारदात के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.सोमवार को पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी करोडी मल बिल्डिंग मैन बाजार संजौली, ताशी नेगी निवासी नारकंडा को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने मौके पर छोड़ी ऑल्टो गाड़ी से छेड़छाड़ की थी औऱ उसके चेसिज नंबर बदल दिए थे. आरोपी चरणजीत सिंह कार मैकेनिक का काम कर चुका है.
मास्टरमाइंड के खिलाफ 5 केस दर्ज
इस मामले में शिमला पुलिस ने बताया कि आरोपी मनु के खिलाफ कई केस दर्ज हैं. इसमें ढली थाने में 2006 में 830 ग्राम चरस की तस्करी में मनु आरोपी है. इसके अलावा, 2009 में ठियोग में चौकीदार को बांधकर उसने टिंबर की चोरी की थी. 2009 में आरोपी जुब्बल थाने में केस दर्ज हुआ था. वहीं, 2021 में आरोपी ने अंतर्गर्त किडनैपिंग और मारपीट की थी. इसके अलावा, पुलिस थाना कुमारसैन में अन्य आरोपी के खिलाप 2010 में केस दर्ज किया गया था.
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि 20 मार्च को शिमला के मशोबरा के पास आर्यन पर हमला औऱ किडनैपिंग की कोशिश की गई थी. आरोपी ऑल्टो गाड़ी में सवार थे और आर्यन को घेरने और गोली मारने की बात कही थी. लेकिन युवक ने इस दौरान नीचे की तरफ छलांग लगाते हुए अपनी जान बचाई थी.मामला तूल पकड़ गया क्योंकि cm के सलाहकार के बेटे का मामला है और पुलिस ने भी सतर्कता दिखाते हुए आरोपियों की धर पकड़ की।
accident
Chandigarh
Crime
Delhi
Himachal
Lifestyle
Mandi
National
Politics
Punjab
Religious
Shimla
Sirmaur
Solan
Sports
Uttar Pradesh
सीएम के मीडिया सलाहाकर के बेटे पर हमला करने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस भी मिले
