Spread the love

टाइम्स हिमाचल (हेम)
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 8 IAS और 1 IFS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. प्रदेश में बजट सत्र के दौरान अचानक हुए बदलाव ने नौकरशाही गलियारों में हलचल तेज कर दी है. इसको लेकर मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी किए गए है.

इन आदेशों के मुताबिक बंदोबस्त अधिकारी, कांगड़ा मंडल, धर्मशाला,संदीप कुमार, जिनके पास मंडल आयुक्त, कांगड़ा मंडल, धर्मशाला के पद का अतिरिक्त प्रभार है, उन्हें अब मंडलायुक्त कांगड़ा मंडल, धर्मशाला के पद पर नियुक्त दी गई है.वहीं, डायरेक्टर-कम-एक्स ऑफिसियो-विशेष सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) दुनी चंद राणा, जिनके पास निदेशक, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और सदस्य सचिव, हि.प्र. राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के पदों का अतिरिक्त प्रभार है, उन्हें प्रबंध निदेशक, HPMC के पद पर नई नियुक्त दी गई है. वे प्रबंध निदेशक, हि.प्र. एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड और प्रबंध निदेशक, हि.प्र. एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के पदों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

राम कुमार गौतम को मिली ये नई जिम्मेवारी

हिमाचल सरकार ने निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग IAS राम कुमार गौतम को प्रबंध निदेशक, हि.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड की नई जिम्मेवारी दी है. वे इस पद पर हेमिस नेगी को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे. इसी तरह से बंदोबस्त अधिकारी, शिमला मंडल कुमुद सिंह की ट्रांसफर कर निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग लगाया गया है.

प्रबंध निदेशक, HPMC विनय सिंह जो प्रबंध निदेशक, हि.प्र. एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड और प्रबंध निदेशक, हि.प्र. एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के पदों का भी अतिरिक्त प्रभार देख रहे हैं, उन्हें प्रबंध निदेशक, हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की नई जिम्मेवारी सौंपी गई है. इसके अलावा आवासीय आयुक्त, पांगी (किल्लार), जिला चंबा मनीष कुमार को बंदोबस्त अधिकारी, शिमला मंडल के पद पर नई नियुक्ति मिली है.

वहीं निदेशक, तकनीकी शिक्षा (सुंदरनगर, जिला मंडी) अक्षय सूद को बंदोबस्त अधिकारी, कांगड़ा मंडल (धर्मशाला ) लगाया गया है. जिला विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग (नाहन, जिला सिरमौर ) दिविज गोयल को SDM पांवटा साहिब की नई जिम्मेवारी सौंपी गई है. इसके अतिरिक्त IFS पुष्पेंद्र राणा जिनकी सेवाएं कार्मिक विभाग के अधीन कर दी गई हैं, को निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हिमाचल प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है. वे निदेशक, आपदा प्रबंधन और सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के पदों का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.

हिमाचल में HPAS अधिकारियों की भी ट्रांसफर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा (HPAS) अधिकारियों का फेरबदल किया है. इसमें हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, शिमला के प्रबंध निदेशक श्रवण कुमार की ट्रांसफर कर अब कार्यकारी निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन नियुक्त किया गया है. वे इस पद पर अतिरिक्त सचिव (मुख्यमंत्री) सचिन कंवल को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे.वहीं, पोस्टिंग का इंतजार कर रहे रमन घर्सांगी को धर्मशाला स्थित एसवीपी में जनरल मैनेजर (पर्सोनल) नियुक्त किया गया है. वे इस पद पर सहायक आयुक्त डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा सुभाष गौतम को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे. वहीं, पोस्टिंग का इंतजार कर रहे मनमोहन सिंह सहायक आयुक्त डिप्टी कमिश्नर, चंबा लगाया गया है.

इसी तरह ज्वाइंट डायरेक्टर, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस (DT&G) कृष्ण कुमार शर्मा को SDM सरकाघाट की नई जिम्मेवारी सौंपी गई है. इसके अलावा SDM पांवटा साहिब गुनजीत सिंह चीमा को SDM मनाली का नया दायित्व दिया गया है. SDM मनाली रमन कुमार शर्मा, को SDM कफोटा, जिला सिरमौर लगाया गया है. वे इस पद पर जसपाल SDM शिलाई अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे.

इसी तरह से पोस्टिंग का इंतजार कर रही आकांक्षा शर्मा को लैंड एक्विजिशन ऑफिसर, पार्वती प्रोजेक्ट, कुल्लू के तौर पर नियुक्ति दी गई है. वे इस पद पर डॉ. चरणजी लाल असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर, कुल्लू अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगी. वहीं, SDM सरकाघाट राजिंदर कुमार गौतम, को ज्वाइंट डायरेक्टर, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस (DT&G) की नई जिम्मेवारी सौंपी गई है.

By admin

Leave a Reply