Spread the love

टाइम्स हिमाचल (हेम)
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरूवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां मंडी–कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के समीप एक निजी बस और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गईटक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक युवक और युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी निजी बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी बस कनिका मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी, जबकि कार (एचपी 28 बी 2541) कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी। पंडोह डैम के पास दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार 23 वर्षीय शशांक शर्मा पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव मजवान, डाकघर कलखर, बलद्वाड़ा और 22 वर्षीय गायत्री देवी पुत्री राकेश कुमार, निवासी गांव रिहाली टांडा, डाकघर भाम्बला, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
घायलों में कश्मीर और दीक्षा गंभीर शामिल है। दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, “पंडोह डैम के पास निजी बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या किसी की लापरवाही से। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।”

By admin

Leave a Reply