Spread the love

Times Himachal: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के नतीजों में हिमाचल प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा है। प्रदेश के विद्यार्थियों ने अपने पड़ोसी राज्यों की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। केवल जम्मू-कश्मीर (99.15%) ही हिमाचल से आगे रहा।

इस वर्ष प्रदेश का कुल पास प्रतिशत 97.78% रहा, जो पिछले साल (97.26%) के मुकाबले 0.52% बेहतर है। इसके अलावा दिल्ली 97.21%, पंजाब 96.06%, उत्तराखंड 93.26%, चंडीगढ़ 92.51%, हरियाणा 92.28%, उत्तर प्रदेश 89.35% राज्यों का प्रदर्शन भी सही रहा।

बेटियों ने फिर मारी बाजी

हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है, बता दें कि लड़कियों का परिणाम प्रतिशत 98.44% रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 97.30% दर्ज किया गया। कुल 17,709 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 17,…

नवदीप प्रजापत ने मारी बाजी

बरमाणा स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्र नवदीप प्रजापत ने 99.6% अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले नवदीप के पिता एसीसी (ACC) में असिस्टेंट मैनेजर हैं और माता गृहिणी हैं। नवदीप ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और एकाग्रता (Focus) को दिया है। नवदीप का कहना है कि वह स्कूल के अलावा रोजाना 2 से 3 घंटे पढ़ाई करता था। पढ़ाई के बाद वह मानसिक ताजगी के लिए दोस्तों के साथ घूमता भी था।

नवदीप का मानना है कि पढ़ाई को ‘बोझ’ नहीं बल्कि ‘लक्ष्य’ समझना चाहिए। अब भविष्य में नवदीप JEE Main की तैयारी करना चाहते हैं। उनका सपना एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान से तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाने का है।

By admin

Leave a Reply