Times Himachal : सदर विधायक आशीष शर्मा के चाचा प्रवीण शर्मा और भाई उमेश शर्मा ने बंद स्टोन क्रशर से कथित अवैध खनन मामले में बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया। अदालत से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड मिली है, जिसके बाद अदालत दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में यह दलील दी गई कि आरोपी पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहे और सात दिन के रिमांड की मांग की गई। आरोपियों को वीरवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि अदालत से आरोपियों को एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला 13 अगस्त 2025 का जब एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार की नेतृत्व में सुजानपुर थाना की टीम ने बंद क्रशर में पुंघ खड्ड में छापेमारी की थी। इस दौरान कथित तौर पर पुलिस ने पत्थर, बजरी और मशीनरी इत्यादि को पुलिस ने कब्जे में लिया था। पुलिस ने इस मामले में विधायक आशीष शर्मा के सगे भाई और चाचा के साथ दो कर्मियों को आरोपी बनाया था।
मामले में दोनों कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से 19 मार्च 2026 को अग्रिम जमानत मिल गई थी जबकि प्रवीण शर्मा और उमेश शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी। दोनों को 16 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने के आदेश हुए थे। मामले में लंबी जांच के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराएं जोड़ी है। छापेमारी के दौरान सीसीटीवी कैमरों की हार्ड ड्राइव को कब्जे में लिया गया था। कार्रवाई के दूसरे दिन ही विधायक आशीष शर्मा ने पुलिस पर ट्रेस पासिंग और चोरी के गंभीर आरोप…
