Spread the love

Times Himachal: पर्यटन नगरी डलहौजी में सुभाष चौक–बस अड्डे के पास एक निजी भवन के पीछे झाड़ियों में 40 वर्षीय नीलकमल उर्फ मिठू का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक सदर बाजार का निवासी था और 2 अप्रैल से लापता था।

स्थानीय लोगों ने दुर्गंध आने की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने झाड़ियों में शव देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों की मौजूदगी में कपड़ों व जूतों के आधार पर पहचान करवाई गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हो सकती है। परिजनों ने फिलहाल किसी तरह का शक नहीं जताया है। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply