Spread the love

Times Himachal : पंजाब के रूपनगर जिले के श्री कीरतपुर साहिब क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक परिवार के 26 साल पुराना दर्द को फिर से ताजा कर दिया. दरअसल, भाखड़ा नहर में सालों पहले लापता हुई एक ओमनी वैन आखिरकार अब 32 फीट गहराई से बाहर निकाली गई. इस वैन में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे जिनमें एक 8 साल का बच्चा भी शामिल था. वाहन से इंसानी हड्डियां और बच्चे की स्कूल यूनिफॉर्म मिलने के बाद परिवार के लोग भावुक हो उठे.क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि गांव कोटला निवासी मुनि लाल, तेज राम, किसान सुरजीत सिंह और उनका बेटा कालू 20 अक्टूबर 2000 को एक शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी ओमनी वैन अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में जा गिरी. तेज बहाव और गहराई के कारण वैन कुछ ही पलों में पानी में समा गया और उसमें सवार सभी लोग लापता हो गए.इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. तो वहीं घटना के बाद परिवारों और प्रशासन ने कई दिनों तक लगातार तलाश अभियान भी चलाया. हरिद्वार और देहरादून से विशेष गोताखोर बुलाए गए और नहर में दूर-दूर तक खोजबीन की गई. लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद उस समय न तो वैन का पता चल सका और न ही लापता लोगों का कोई सुराग मिला. वक्त के साथ परिवारों ने भी उम्मीद छोड़ दी.कैसे मिला सुराग

दरअसल, हाल ही में स्थानीय गोताखोर कमलप्रीत सैनी एक अन्य मामले में नहर में तलाश अभियान चला रही थीं. इसी दौरान उन्हें पानी के भीतर एक पुरानी वैन दिखाई दी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया.
वैन के अंदर मिले इंसानी कंकाल

जब वैन की जांच की गई तो वह पूरी तरह जर्जर हालत में मिली. अंदर से इंसानी हड्डियां और एक बच्चे की स्कूल यूनिफॉर्म की शर्ट बरामद हुई. परिवार के लोगों ने उस शर्ट को कालू की यूनिफॉर्म के रूप में पहचान लिया. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद परिवार के सदस्य भावुक हो गए.पुराने जख्म फिर से हो गए हरे
परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने वर्षों पहले ही अपनों के लौटने की उम्मीद छोड़ दी थी. अब अवशेष मिलने के बाद उन्होंने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन किया. इस घटना ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया है. 26 साल बाद मिले इस सुराग ने परिवारों को अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई देने का मौका दिया, लेकिन साथ ही पुराने घाव भी फिर से हरे कर दिए

By admin

Leave a Reply