Spread the love

Times Himachal : ऊना लंबे समय से बजट की कमी से धीमी गति से चल रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) निर्माण कार्य को अब गति मिलने की उम्मीद जगी है।
सरकार की ओर से परियोजना के लिए एक करोड़ 67 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। हालांकि प्लांट निर्माण के लिए अभी भी करीब 1.88 करोड़ रुपये की राशि जारी होना बाकी है।
पीजीआई सैटेलाइट सेंटर प्रदेश की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य परियोजनाओं में शामिल है। अस्पताल के संचालन के दौरान निकलने वाले सीवरेज और मेडिकल अपशिष्ट के उचित निस्तारण के लिए एसटीपी और ईटीपी प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply