महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब का कहर
Spread the love

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहरीली शराब पीने से अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रभावित इलाकों में जांच और कार्रवाई तेज कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, पिंपरी-चिंचवाड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में 8 लोगों की जान गई, जबकि पुणे के काले पड़ल और हडपसर क्षेत्र में भी कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह जहरीली शराब स्पिरिट मिलाकर तैयार की गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी योगेश वानखेडे अवैध शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है और उसी ने यह शराब तैयार कर विभिन्न इलाकों में सप्लाई की थी। शराब पीने के कुछ ही समय बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, कई लोगों के मुंह से झाग निकलने लगा और कुछ ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेश वानखेडे को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जहरीली शराब कहां-कहां सप्लाई की गई थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या अवैध शराब का सेवन न करें और ऐसी गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

By admin

Leave a Reply