Spread the love

Times Himachal : ग्राम पंचायत जिया में रविवार को हुए भीषण अग्निकांड ने तीन परिवारों को बेघर कर दिया। आग से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखा अधिकांश घरेलू सामान, फर्नीचर और अन्य जरूरी वस्तुएं नष्ट हो चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल और जिला परिषद सदस्य नवी ठाकुर मौके पर पहुंचे।

उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि सरकार और प्रशासन इस दुख की घड़ी में रमेश चंद, राजो राम और बबलू प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। कांगड़ा के समीप गणेश घाटी सुरंग के पास रविवार को जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुक्सान पहुंचा। इस संबंध में अग्निशमन विभाग के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि विभाग को आग लगने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई थी।

By admin

Leave a Reply