Spread the love

Times Himachal : हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के दाैरान सलूणी में 31.2, संगड़ाह 20.0, राजगढ़ 20.0, धर्मशाला 18.0, जोत 12.0, कोटखाई 11.3, भरेरी 11.2, सोलन 6.8, पच्छाद 6.0, जोगिंद्रनगर 4.0, घाघस 3.4, भरमौर 3.0, देहरा गोपीपुर 2.4 व ऊना में 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में भी आज माैसम खराब बना हुआ है। शाम करीब पांच बजे शिमला व आसपास भागों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 20.9, भुंतर 18.2, कल्पा 10.4, धर्मशाला 16.8, ऊना 22.4, नाहन 22.5, केलांग 8.0, पालमपुर 18.0, सोलन 18.0, मनाली 14.2, कांगड़ा 21.8, मंडी 21.7, बिलासपुर 22.5, हमीरपुर 22.0, चंबा 17.6, डलहाैजी 15.8 , जुब्बड़हट्टी 19.5, कुफरी 13.9, कुकुमसेरी 6.8, नारकंडा 11.7, भरमाैर 12.0, रिकांगपिओ 15.8, सेऊबाग 17.0, बरठीं 22.2, रिकांगपिओ 27.0, सराहन 17.9, देहरागोपीपुर 22.3 व ताबो में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई भागों में छह दिन जारी रहेगी बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 20 और 21 जून को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19, 22 और 25 जून को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 और 24 जून को कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होगी। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply