Spread the love

Times Himachal : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई जबकि दो घायल हुए हैं। जिले के उरेई-सांबरा मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर कई फीट नीचे घटोर नाले में गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो महिलाओं और कार चालक की जान चली गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही: एसपी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके के लिए रवाना हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने के साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम शिमला जिले के रामपुर इलाके में तकलेच-काशापट सड़क पर हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर दुख जताया है। चंबा हादसे पर भी सीएम ने दुख जताया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार मजबूती से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और पीड़ित परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

By admin

Leave a Reply