Spread the love

Times Himachal : ऊना जिले के हरोली थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण चंद निवासी कांगड़ के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि कृष्ण चंद रात को घर पहुंचने के बाद अपने कमरे में जाकर लेट गया। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में मिला।
पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में करवाया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की अचानक मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

By admin

Leave a Reply