Spread the love

Times Himachal : माैसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच शिमला सहित प्रदेश के कई भागों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में बारिश-भूस्खलन की वजह से मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 105 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 36 बिजली ट्रांसफार्मर व 15 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। सबसे अधिक सड़कें कुल्लू व मंडी जिले में प्रभावित हैं।

मानसून सीजन में अब तक 196 लोगों को गंवानी पड़ी जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 17 अगस्त तक प्रदेश में आपदा की वजह से 196 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 299 लोग घायल हुए हैं। 32 पक्के और 53 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 312 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 14 दुकानों व 270 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। इस अवधि के दाैरान 425 पालतु पशु-पक्षियों की माैत हो गई। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 99,479.96 लाख रुपये पहुंच गया है

कई भागों में 24 अगस्त तक जारी रहेगी बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 24 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। आज कई जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 19 से 21 अगस्त तक कुछ भागों के लिए येलो अलर्ट है। बीते 24 घंटों के दाैरान कोठी में 71.4, धर्मशाला 52.2, कसौली 52.0, काहू 47.4, नाहन 46.4, धर्मशाला 45.0, जोत 42.4, सुंदरनगर 24.9, शिमला 14.7, धाैलाकुआं 22.5, व पांवटा साहिब में 13.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

By admin

Leave a Reply