Times Himachal : मंडी-कुल्लू हाईवे पर दवाड़ा नंबर टनल में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 3 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि करीब 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
वहीं, हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित होने की भी सूचना है। मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि तथा पहचान का इंतजार है।
