Spread the love

Times Himachal : चीनी के दाम बढ़ने के साथ जिले में तेल, दाल और प्याज की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। सबसे अधिक बढ़ोतरी प्याज के दाम में हुई है। प्याज 40 से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गया है। 20 रुपये प्रति किलो की इस बढ़ोतरी से गृहिणियों का रसोई बजट प्रभावित हुआ है। तेल और दालों के दाम में भी करीब 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चीनी महंगी होने से चाय सहित अन्य घरेलू जरूरतों पर अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। वहीं, ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से इनकी खरीदारी भी महंगी हो गई है।

गृहिणियों के अनुसार खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण सीमित आय में घर का खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है। खासकर मध्यमवर्गीय और दिहाड़ीदार परिवारों पर इसका अधिक असर पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक महंगाई के चलते परिवारों पर हर माह करीब एक से दो हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। खर्च सीमित करने के लिए अब कई परिवार जरूरत के मुताबिक ही खाद्य सामग्री खरीद रहे हैं।

चीनी और अन्य सामान के दामों में वृद्धि होने से रसोई के बजट पर प्रभाव पड़ा है। इससे एक हजार रुपये का पर्क पड़ा है। प्याज, दालों और तेल के दामों में वृद्धि हुई है। सामान्य वर्ग को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

By admin

Leave a Reply