Spread the love

Times Himachal : भारत के राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के पश्चात तीन न्यायिक अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत न्यायाधीश चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का स्थायी जज जबकि न्यायाधीश भूपेश शर्मा व योगेश जसवाल को अतिरिक्त जज बनाया गया है। इनकी अवधि पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्तियां भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217(1) और अनुच्छेद 224 के तहत की गई हैं। राष्ट्रपति की ओर से यह आदेश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों और केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है। उच्च न्यायालय में जजों की नई नियुक्तियों से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और न्यायिक कामकाज को मजबूती मिलेगी। तीनों न्यायिक अधिकारी जल्द ही अपने-अपने पद की शपथ लेंगे।

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित 12 न्यायाधीश कार्यरत है।अधिसूचना के जारी होने के बाद कुल संख्या 15 हो गई है।चिराग भानू जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा, भूपेश शर्मा हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल और योगेश जसवाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर है।

By admin

Leave a Reply