Spread the love

Times Himachal : जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ब्यासर रोड पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को ढांक की ओर मोड़ दिया। इससे बस गहरी खाई में जाने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि बस में 60 से 70 सवारियां थीं। रक्षाबंधन के चलते बस में काफी ज्यादा भीड़ थी।

Informasjon om spilleautomater gratis gjør det enklere å sammenligne mulighetene.

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। निगम की बस ब्यासर से कुल्लू की तरफ आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और बस को ढांक से टकरा दिया। टक्कर के कारण बस रुक गई।

हादसे में बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद की तथा घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया।

चालक की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां
स्थानीय लोगों के अनुसार जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां सड़क के किनारे ढांक है। ऐसे में अगर बस अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे चली जाती तो हादसा कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता था। चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया और उसे ढांक से टकराकर रोक दिया। रक्षाबंधन के दिन हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भी हलचल मच गई। बस में सवार यात्रियों के परिजन भी घायलों की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।

फिलहाल घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी और बस में सवार यात्रियों की संख्या के संबंध में संबंधित विभाग की ओर से जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

By admin

Leave a Reply